PM Awas Yojana Gramin Survey 2025: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

PM Awas Yojana :- भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का उद्देश्य उन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है जो आज भी कच्चे घरों में जीवन यापन कर रहे हैं या जिनके पास रहने को घर ही नहीं है। इस योजना के तहत पात्र नागरिकों को पक्के मकान के निर्माण के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है।

PM Awas Yojana Gramin Survey
PM Awas Yojana Gramin Survey

क्या है योजना का मकसद?

सरकार इस योजना के जरिए कच्चे मकानों में रह रहे नागरिकों को एक बेहतर जीवन देने की दिशा में कार्य कर रही है। अब तक करोड़ों परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। यदि आपने अभी तक इस योजना के लिए सर्वे नहीं करवाया है, तो जरूरी है कि आप जल्द से जल्द सर्वे प्रक्रिया पूरी करें।

मारुती सुजुकी में निकली भर्ती बी टेक् (B.TECH) और डिप्लोमा डिप्लोमा के लिए लिए इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करे - क्लीक करे 

ऑनलाइन हो चुका है सर्वे, अब घर बैठे करें आवेदन

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब आपको किसी सरकारी दफ्तर या ई-मित्र केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपने स्मार्टफोन से ही आप खुद PM Awas Plus ऐप की मदद से सर्वे पूरा कर सकते हैं।

सर्वे करने की आसान प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले स्मार्टफोन में “Awas Plus” ऐप इंस्टॉल करें।

  2. ऐप खोलें और “Self Survey” विकल्प चुनें।

  3. आधार नंबर दर्ज करें और “Authenticate” पर क्लिक करें।

  4. इसके बाद ऐप आपकी फोटो लेने को कहेगा – फोटो क्लिक करें।

  5. पिन सेट करें और अपने क्षेत्र की जानकारी जैसे राज्य, जिला, पंचायत, गांव आदि चुनें।

  6. “Survey” ऑप्शन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।

  7. सभी दस्तावेज़ों की जानकारी वेरीफाई करें और घर के फोटो अपलोड करें।

  8. फॉर्म सबमिट करें। अब आपका सर्वे पूरा हो चुका है।

किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ केवल योग्य (पात्र) नागरिकों को दिया जाएगा। पात्रता की प्रमुख शर्तें:

  • आवेदक का घर कच्चा हो या वह बेघर हो।

  • आवेदक आयकरदाता न हो।

  • किसी भी सरकारी सेवा में न हो।

  • उसके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और जॉब कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज़ हों।

कितनी राशि मिलती है?

सरकार की ओर से पक्के घर बनाने के लिए:

मारुती सुजुकी में निकली भर्ती बी टेक् (B.TECH) और डिप्लोमा डिप्लोमा के लिए लिए इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करे - क्लीक करे 
  • मैदानी क्षेत्रों में ₹1,20,000 की सहायता राशि।

  • पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में ₹1,30,000 तक की राशि दी जाती है।

क्या है लाभार्थी सूची?

सर्वे पूरा होने के बाद पात्र नागरिकों के नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में शामिल किए जाते हैं। यह सूची सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होती है। अगर आपका नाम इस सूची में शामिल होता है, तो आप सीधे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

कहां चेक करें सूची?

आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन लाभार्थी सूची देख सकते हैं।

मारुती सुजुकी में निकली भर्ती बी टेक् (B.TECH) और डिप्लोमा डिप्लोमा के लिए लिए इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करे - क्लीक करे 

Leave a Comment