नई दिल्ली :- 2025 के केंद्रीय बजट में मिडिल क्लास को राहत देते हुए सरकार ने नई टैक्स व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री कर दिया है। साथ ही ₹75,000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा, जिससे कुल 12.75 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन अगर आप थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग करें, तो 19.20 लाख रुपये की सालाना सैलरी पर भी शून्य टैक्स दे सकते हैं।

NPS और सैलरी स्ट्रक्चर का कमाल
मान लीजिए आपकी CTC 19.20 लाख रुपये है। इसमें से बेसिक सैलरी 6 लाख, पर्सनल अलाउंस 5.5 लाख, PF कंट्रीब्यूशन और ग्रेच्युटी जैसे फिक्स्ड घटक होते हैं। अगर आप NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में निवेश करते हैं तो बेसिक सैलरी का 14% यानी ₹84,000 तक की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलती है। इससे टैक्सेबल इनकम घटकर ₹17.61 लाख हो जाती है।
Flexi Pay Components से मिलेगी और राहत
इस सैलरी स्ट्रक्चर में Flexi Pay Tax Free Components का भी फायदा लिया जा सकता है, जैसे कि ट्रांसपोर्ट अलाउंस, बुक्स एंड पीरियॉडिकल्स, एंटरटेनमेंट और यूनिफॉर्म अलाउंस। ये भत्ते मिलाकर लगभग ₹6.23 लाख रुपये तक हो सकते हैं, जो पूरी तरह टैक्स फ्री होते हैं। इन भत्तों को घटाने के बाद आपकी टैक्सेबल इनकम सिर्फ ₹11.37 लाख रह जाती है।
कैसे मिलेगा पूरा फायदा
अब चूंकि सरकार ने नई टैक्स प्रणाली में 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री किया है, इसलिए ₹11.37 लाख की टैक्सेबल इनकम पर आपको एक भी रुपया टैक्स नहीं देना होगा। यानी समझदारी से NPS में निवेश और सही सैलरी प्लानिंग के जरिए आप 19.20 लाख रुपये सालाना कमाकर भी जीरो टैक्स दे सकते हैं। यह मौका है अपनी सेविंग्स को बढ़ाने और स्मार्ट टैक्स प्लानिंग करने का।