20वीं किस्त की उलटी गिनती शुरू, इस दिन खाते में आएगे 2000 रुपये

नई दिल्ली :- किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

PM Kisan 20th Installment
PM Kisan 20th Installment

अब तक 3.70 लाख करोड़ रुपये की सहायता

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना से अब तक 38 करोड़ से ज्यादा किसान किस्तों के माध्यम से लाभान्वित हो चुके हैं। अब तक ₹3.70 लाख करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। यह योजना देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रही है।

मारुती सुजुकी में निकली भर्ती बी टेक् (B.TECH) और डिप्लोमा डिप्लोमा के लिए लिए इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करे - क्लीक करे 

हर तिमाही में जारी होती है किस्त

वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान विभिन्न तिमाहियों में करोड़ों किसानों को पैसा ट्रांसफर किया गया। जैसे:

  • दिसंबर-मार्च 2023-24: 9.04 करोड़ किसान

  • अप्रैल-जुलाई 2024-25: 9.38 करोड़ किसान

  • अगस्त-नवंबर 2024-25: 9.59 करोड़ किसान

  • दिसंबर-मार्च 2024-25: 10.04 करोड़ किसान

19वीं किस्त जारी, 20वीं का इंतजार

24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 19वीं किस्त बिहार के भागलपुर से जारी की थी। इस दौरान 9.8 करोड़ किसानों को ₹22,000 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। इससे पहले 18वीं किस्त में भी 9.5 करोड़ किसानों को ₹20,000 करोड़ से अधिक की मदद दी गई थी। अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

योजना की विशेषताएं

  • 100% केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित योजना

  • भारत के सभी भूमिधर किसान पात्र

  • आवेदन और लाभ की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल

  • किसी भी तरह की बिचौलिए व्यवस्था नहीं

कैसे पाएं योजना का लाभ?

जो किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे pmkisan.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करते समय ज़मीन के दस्तावेज़, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होता है।

मारुती सुजुकी में निकली भर्ती बी टेक् (B.TECH) और डिप्लोमा डिप्लोमा के लिए लिए इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करे - क्लीक करे 
मारुती सुजुकी में निकली भर्ती बी टेक् (B.TECH) और डिप्लोमा डिप्लोमा के लिए लिए इस व्हाट्सप्प ग्रुप को ज्वाइन करे - क्लीक करे 

Leave a Comment